हरमेश भाटिया
रामपुर
समाजवादी पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खान को एक और झटका लगा है। चुनाव आयोग ने एक बार फिर से उनके चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए आजम खान को बुधवार सुबह 6 बजे से शुरू होने वाले चुनाव प्रचार के लिए 48 घंटे के लिए रोक दिया है। इससे पहले उन पर 3 दिन के लिए रोक लगी थी।
आजम खान पर चुनाव आयोग के अधिकारियों के खिलाफ भड़काऊ बयान देने और सांप्रदायिक टिप्पणियां करने के मामले में पाबंदी लगी है। आयोग का मानना है कि आज़म खान ने अपने सार्वजनिक भाषणों में जिला चुनाव मशीनरी के खिलाफ और धार्मिक तर्ज पर अत्यधिक भड़काऊ भाषण दिया है, जिसमें चुनावों को ध्रुवीकरण करने की प्रवृत्ति है, जो केवल उस क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है जहां बयान दिया गया है, बल्कि इस डिजिटल युग में सूचना के तेजी से प्रसार के कारण अन्य भागों में भी इसकी पहुंच है।
आजम खान ने इससे पहले भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था, जिसके लिए उन्हें 72 घंटे तक प्रचार करने से रोक दिया गया था। रामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खान ने जयाप्रदा का नाम लिए बगैर कहा, ‘उसने आप लोगों का 10 वर्षों तक प्रतिनिधित्व किया। रामपुर, उत्तर प्रदेश और भारत के लोगों को उसकी असलियत समझने में 17 साल लग गए लेकिन मैं 17 दिनों के भीतर समझ गया कि वह खाकी अंडरवियर पहनती है।’ रामपुर में 23 अप्रैल को मतदान हो गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…