सरताज खान
गाजियाबाद लोनी संवाददाता। श्रीमद भागवत कथा में पहुँचे भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गीता में संदेश दिया है कि कर्म ही पूजा है इंसान को अपना कर्म करते हुए रहना चाहिये उन्होंने कहा कि मुझे तीनों लोकों में कोई भी कर्म करने की आवश्यकता नहीं है फिर भी लोक हित के लिए मैं कार्य करता हूं इसीलिए सभी को अपने कर्म करते रहना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण ने हमें यह भी संदेश दिया है कि कभी भी किसी की बुराई नहीं करनी चाहिए और ना ही सुननी चाहिए।
भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कथा में पहुँच कर गद्दी पर बैठीं मशहूर व्यास साध्वी शक्तिपुरी से आशीर्वाद भी ग्रहण किया।
श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा लोनी की इंदिरापुरी कॉलोनी के शहीद भगत सिंह पार्क में कराई जा रही श्री मद भागवत कथा में बेहद सुंदर तरीक़े से मशहूर कथा व्यासक साध्वी शक्तिपुरी ने अपनी मधुर वाणी से सैकड़ों श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया, साध्वी शक्तिपुरी बहुचर्चित भजन काला काला कहे रे गुज़री की मशहूर भजन गायिका व कथा उपदेशक हैं। इस अवसर पर समिति के संस्थापक व अध्यक्ष रंजीत वर्मा, सुनील जोशी एवं अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी को राधा कृष्ण की तस्वीर व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
श्री मद भागवत कथा में सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…