सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। जीडीए में तैनात जेई व सुपरवाइजर उच्चाधिकारियों के निर्देशों की जमकर धज्जिया उड़ाते हुए लगातार नियमो को ताक पर रखकर बिल्डिंगे बनवा रहे है। हालांकि कुछ दिन पहले जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने भ्र्ष्टाचार के सन्देह में दर्जन भर सुपरवाइजरों को इधर से उधर किया था और सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि ईमानदारी से कार्य करे। बावजूद इसके क्षेत्र में अब भी लगातार अवैध बिल्डिंग बनाने का कार्य चरम पर है।ऐसा नही है कि अवैध बिल्डिंगों के निर्माण की जानकारी सम्बन्धित जेई या सुपरवाइजरों को नही है। जबकि सूत्र बताते है कि सभी छोटे बड़े निर्माण कार्यो की जानकारी जेई व सुपरवाइजरों को होती है ,जहाँ जेई के निर्देश पर सुपरवाइजर मौके पर जाता है और हजारो से लाखों रुपये की रिश्वत लेकर अपनी देख रेख में बिल्डिंग बनवा देता है। ऐसा ही कुछ खेल लोनी स्थित रूप नगर कॉलोनी में जेई एसके गुप्ता व उनके सुपरवाइजर के द्वारा खेला जा रहा है। रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र में कई जगह अवैध बिल्डिंगे बनवाई जा रही है ,जिनकी जीडीए से अनुमति नही है और अगर अनुमति है तो मानक सही नही है।
सूत्रों की माने तो जितनी भी बिल्डिंग अवैध रूप से बनवाई जा रही है ,जीडीए के सुपरवाइजर व जेई की सेटिंग से बन रही है। अब देखना यह होगा कि क्या जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा अपने आदेशो की अवहेलना करने वाले जेई व सुपरवाइजरों की जांच कराकर ऐसे भृष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही कर पाती है या नही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…