सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी थाना पुलिस ने ऋषि मार्किट कॉलोनी के दौहरे हत्याकांड के दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। एसपी ग्रामीण नीरज जादौन व क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता में बताया कि हत्याकांड की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके चलते शनिवार को पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान दोहरे हत्याकांड के दो आरोपियों सुनील उर्फ विक्की पुत्र रतन सिंह निवासी खेडी मनिहाल थाना मवाना जनपद मेरठ व अकबर अहमद पुत्र जहूर अहमद निवासी अब्दुल्लापुर मेरठ हाल पता नगर पालिका लोनी खन्नानगर को लोनी डाबर तालाब के केला गोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने हत्याकांड में शामिल विजयपाल, सोनू, शैंकी, संतोष, शांति देवी, रेनू आदि के अलावा परिवार की दो महिलाओं मंजू एवं मुन्नी को भी घटना का आरोपी माना था तथा उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर 22 मार्च को ही जेल भेज दिया था । जबकि सुमित, छोटू,पवन, आनन्द एवं इंद्रराज अभी फरार हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…