सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। लोनी कोतवाली पुलिस को मिली कामयाबी। एटीएम से बेटरे चुराने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार। चार बैटरे चोरी के बरामद। सीओ लोनी राजकुमार पांडे ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कल शाम अपराधों पर अंकुश लगाने व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शंकर पैलेस के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी एक छोटा हाथी लोनी तिराहा से दिल्ली की तरफ आता हुआ दिखाई दिया। संदेह होने पर गाड़ी के कागजात मांगे तो वह कागजात नहीं दिखा सके।
तलाशी लेने पर गाड़ी से चार बैटरे जोकि एटीएम से चुराए गए थे, बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह रोड पर बने हुए एटीएम से बैटरे चोरी कर बेच देते हैं। अभियुक्तों की पहचान नीरज पुत्र प्रेमचंद निवासी जवाहर नगर लोनी गाजियाबाद व दीपक पुत्र महेंद्र निवासी जौहरीपुर पुर दिल्ली के रूप में हुई है। दोनो अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…