आफताब फारुकी
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने साबरकांठा लोकसभा सीट से संगठन के एक सदस्य को टिकट देने की ठाकोर सेना की मांग को भी नजरअंदाज करना कांग्रेस के लिए भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। मांग को नज़रंदाज़ करने के विरोध में नाराज़ अल्पेश ठाकोर ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया है। अल्पेश ठाकोर के अलावा गुजरात के 2 और कांग्रेसी विधायको ने पार्टी छोड़ दी है। अल्पेश ठाकोर के अलावा धवलसिंह ठाकोर और भरतजी ठाकोर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है।
बता दें कि विधायक अल्पेश ठाकोर द्वारा गठित एक संगठन गुजरात क्षत्रीय ठाकोर सेना ने कांग्रेस से अपने संबंध पर संजीदा होने का निर्णय लिया है और विधायक से पार्टी से इस्तीफा देने और 24 घंटे के भीतर अपना रूख स्पष्ट करने को कहा था। ऐसी अटकलें पहले से ही थी कि अल्पेश ठाकोर कांग्रेस छोड़ सकते हैं, क्योंकि वह स्थानीय पार्टी नेतृत्व से नाखुश हैं। वह पाटन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस ने उनके बजाय पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर को तवज्जो दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…