आदिल अहमद
नई दिल्ली। इमरान खान ने कहा कि अगर भारत में अगर अगली सरकार विपक्षी पार्टी कांग्रेस की अगुवाई में बनती है तो वह राइट विंग वाली पार्टी बीजेपी से डर कर कश्मीर के मुद्दे को पाकिस्तान के साथ बातचीत के जरिए हल करने से पीछे हट सकती है। वही लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर मोदी पीएम बनते हैं तो दोनों देशों के बीच बातचीत का रास्ता एक बार फिर खुल सकता है। अब इमरान खान के इस बयान पर देश में राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने इमरान खान के इस बयान को लेकर बीजेपी पर हमला किया है।
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा है कि पाकिस्तान ने आज आधिकारिक तौर पर कह दिया कि वह मोदी के साथ है। पाक पीएम ने कहा कि मोदी के लिए दिया जाना एक एक वोट पाकिस्तान को वोट करने जैसा है। मोदी जी, पहले नवाज शरीफ से प्यार और अब ईमरान खान आपका चहेता यार! ढोल की पोल खुल गयी है।
गौरतलब है कि विदेशी पत्रकारों के साथ बातचीत में इमरान खान ने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो कश्मीर मुद्दे का कोई हल निकल सकता है। 2018 के अगस्त में प्रधानमंत्री बने इमरान खान ने कहा कि मोदी के शासन में कश्मीर ही नहीं, पूरे भारत में मुसलमान बड़े पैमाने पर अलगाव महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं कभी सोच भी नहीं सकता जो इस समय भारत में हो रहा है। मुस्लिम होने की वजह से उन पर हमले हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की तरह पीएम मोदी ‘भय और राष्ट्रवादी भावना’ के आधार पर चुनावी प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से दशकों पुराने विशेष अधिकारों का प्रस्ताव को खत्म करने का संकल्प लिया है, जिसके तहत किसी बाहरी व्यक्ति के राज्य में संपत्ति खरीदने पर प्रतिबंध है, यह एक बड़ी चिंता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ चुनावी स्टंट हो सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…