अंजनी राय
बलिया: डा भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट बृज किशोर दुबे की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट ने दीप जलाकर और आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के नाम से मशहूर अंबेडकर अपना पूरा जीवन सामाजिक बुराइयों जैसे छुआछूत और जातिवाद के खिलाफ संघर्ष में लगा दिया। इस दौरान बाबा साहेब गरीब, दलितों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले प्रतिभाशाली डॉ भीमराव को समानता और ज्ञान का प्रतीक भी कहा जाता है। यही वजह है कि इस दिन को ‘समानता दिवस’ और ‘ज्ञान दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है।
गोष्ठी में प्रशासनिक अधिकारी वंश रोपण पांडे, भूपेंद्र तिवारी, कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष कौशल उपाध्याय, मंत्री संजय भारती, उपाध्यक्ष सुमन्त सिंह समेत अन्य कलेक्ट्रेट कर्मी मौजूद थे। संचालन अश्विनी तिवारी ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…