अंजनी राय
बलिया: डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। सूचना विभाग के तत्वावधान में विकास भवन सभागार में एक भव्य गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें वक्ताओं ने भीमराव अंबेडकर के जीवन से लेकर उनके कार्य क्षेत्र व उनकी उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा की।
परियोजना निदेशक देवनंदन दुबे ने कहा कि अंबेडकर संविधान निर्माता के साथ प्रख्यात शिक्षाविद् व समाज सुधारक भी थे। कार्यक्रम के संयोजक सूचना अधिकारी एके पांडेय ने कहा कि डॉ आंबेडकर बुद्ध एवं कबीर की परंपरा के क्रांतिकारी मनीषी थे। समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए उन्होंने बेहतर काम किया। डीपीआरओ शेषदेव पांडे ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को सबसे साझा किया। वहीं कृषि प्रतिरक्षा अधिकारी प्रियनंदन ने आंबेडकर के जन्मदिवस को ज्ञान एवं समानता दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लेने का आवाह्न किया। गोष्ठी में गौरीशंकर राम, अविनाश उपाध्याय, फजलुररहमान समेत अन्य वक्ताओं ने भी गोष्ठी में अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…