अंजनी राय
बलिया: लोकसभा चुनाव में लगाए गए मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण तीसरे दिन भी जारी रहा। नोडल अधिकारी कार्मिक/सीडीओ बद्रीनाथ सिंह ने पीठासीन अधिकारी से लेकर मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय के दायित्वों का बोध कराया। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा, बीएसए संतोष कुमार राय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने प्रत्येक कमरे में जाकर कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। तीसरे दिन भी 10 पीठासीन अधिकारी और पांच मतदान अधिकारी प्रथम समेत कुल 15 कर्मी अनुपस्थित रहे।
मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी बद्री नाथ सिंह ने कहा कि इस बार वीवीपैट मशीन के रखरखाव पर विशेष सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने मतदान के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। कहा कि टेंडर वोट, चैलेंजिंग वोट, प्रॉक्सी वोट आदि के बारे में विस्तृत जानकारी कर लें। ट्रेनिंग के बाद भी अगर कोई जानकारी स्पष्ट नहीं होती है तो अलग से पूछ लें। मतदान प्रक्रिया से संबंधित दी गई पुस्तिका का भी गहन अध्ययन कर लें।
सीडीओ ने विशेष जोर देकर कहा कि पीठासीन अधिकारी मत की गोपनीयता को शीर्ष प्राथमिकता पर रखेंगे। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित कराएंगे कि बूथ के दो सौ मीटर के अंदर कोई झंडा, बैनर आदि नहीं होना चाहिए। आदर्श आचार संहिता में जो प्रावधान है उसका पूरी तरह पालन कराएं। जिला विकास अधिकारी शशिमौली मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल भी साथ थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…