अंजनी राय
बलिया: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में होने वाले मतदान के लिए 22 अप्रैल से नामांकन का दौर शुरू हो जाएगा। इसी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था से लगायत विभिन्न तैयारियों पर अधिकारियों से चर्चा की। खासकर निर्धारित जगहों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था पर विशेष जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ के साथ पहुंचे जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर के गेट से लेकर नामांकन स्थल तक की हर बारीकियों को को परखा। कहां-कहां और किस तरह बैरिकेडिंग करनी है उसके बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तगड़े इंतजाम करने की बात पुलिस कप्तान से कही। प्रत्याशियों के आने से लेकर समर्थकों के रूकने वाली जगह पर भी बात हुई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी राम आसरे आसरे, सिटी मजिस्ट्रेट बृज किशोर दूबे, सूचना अधिकारी एके पांडे आदि साथ थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…