Categories: Crime

दबंगों का मामला पहुंचा एसपी के दरबार

प्रदीप दुबे विक्की

गोपीगंज,भदोही। थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पासी बस्ती मे गांव के दंबगो द्वारा की गई मनमानी का मामला एस पी दरबार पहुच गया है | पासी बस्ती के गुलाब पासी व अन्य ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए घटना से अवगत कराया |

गुरुवार की रात गांव के ही कुछ दंबग लोग पासी बस्ती पे पहुच कर मारपीट की थी | मारपीट के साथ खपड़ा पीटते हुए मड़हा और घर फूकने का प्रयास किया था |शुक्रवार को सुबह गुलाब, भुईधर काशीराम ,पटेल ,डेगूर व अन्य पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुच गये | पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए घटना से अवगत कराया | बताया की गाव के कुछ मनबढ युवक रात उस समय बस्ती मे घुस गये जब लोग सोने की तैयारी कर रहे थे| आधा दर्जन मनबढ युवक बस्ती में घुस कर लोगों को मारने पिटने लगे | इस दौरान बहु बेटियों के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मड़हा और घर फूकने का प्रयास किया | लाठी डंडा से मिट्टी से बने मकान का खपरैल का पीट दिया| पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है |

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts