प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज,भदोही। पुलिस अतिक्रमण के नाम पटरी और ठेला व्यवसायीयो का उत्पीड़न व पिटाई कर सरकार के खिलाफ भड़काने का काम कर रही है। दिन भर जाम चल रहे नगर मे जब आटो व अन्य वाहनो का आवागमन कम हो जाता है तब देर शाम थाना और चौकी से निकल कर पुलिस बेकसूर लोगों का उत्पीड़न शुरू कर देती है। अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई दिखाते हुए चबूतरो पर दुकान लगाने वालों की पिटाई कर रौब गालिब करती है ।
राजमार्ग चौराहे से लेकर मिर्जापुर काली देवी तक सड़क के किनारे लगाए दुकानदारों ठेला वालों के ऊपर लाठी बरसा कर आखिर पुलिस क्या संदेश देना चाहती। यह तो गोपीगंज पुलिस ही जाने लेकिन इस कार्रवाई से सरकार के प्रति गलत भावना बन रही है। कोतवाल संजय राय , चौकी सुशील तिवारी, एस आई आलमगीर बंश गोपाल की शिकायत मानवाधिकार आयोग मुख्य मंत्री पुलिस महानिदेशक व अन्य अधिकारियों से करते हुए कहा कि ओवर ब्रिज निर्माण के चलते भुखमरी के कगार पर पहुच चुके पटरी और ठेला लगाने वालों को पुलिस आत्म हत्या करने पर विवश कर रही है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया की दिन भर बेतरतीब घुस रह् वाहनों से लग रहे जाम से पूरा नगर परेशान है । इस पर किसी की नजर नही पड़ रही है । इसका खामियाजा पटरी व ठेला व्यवसायी भुगत रहे हैं ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…