प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। जिले के स्कूल में चलने वाले वाहनों की हालत काफी खस्ता है। कई ऐसे वाहन हैं, जो काफी जर्जर हालत में हैं। अथवा उनकी मियाद पूरी हो गई है। बावजूद इन बसों और वाहनों का उपयोग स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने में किया जा रहा है। मियाद पूरी कर चुके जर्जर वाहनों और खटारा आटो रिक्शों से हर समय हादसा होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में प्रशासन की लापरवाही से बच्चों का भविष्य भी खतरे में रहता है।
बावजूद मियाद पूरी कर चुके खटारा वाहनों से आए दिन हादसों की संभावना बनी रहती है विभाग खटारा और नियाज पूरी कर चुके वाहनों को लेकर बार-बार निर्देश जारी कर औपचारिकताएं पूरी करता रहता है । लेकिन स्कूलों में मियाद पूरी कर चलने वाली खटारा वाहनों के विरुद्ध कभी ठोस कार्रवाई नहीं करता है । ऐसे में निजी स्कूल संचालक अपने स्कूल के बच्चों को मियाद पूरी कर चुके खटारा वाहनों से स्कूल लाने और ले जाने का काम करते हैं । यदि विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो बीते दिनों हुए हादसे की तरह जनपद में कभी ना कभी फिर से बड़ा हादसा हो सकता है। जबकि प्रतिदिन परिवहन विभाग के अफसरों के साथ-साथ डीएम एसपी और स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी स्कूली बच्चों को खटारा वाहनों में लेकर विद्यालय ले जाते और घर पहुंचाते देखने के बाद भी ऐसे वाहनों की जांच-पड़ताल नहीं कराई जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…