अंजनी राय
बांसडीह(बलिया)। नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार ने विकास की योजनाओं मे कभी भी अगड़ा पिछड़ा की बात नहीं सोचा सोचा तो कैसे देश के लोगों का विकास हो और वैसी ही योजनाओं का शुभारंभ किया। यह बातें बांसडीह में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन के संवोधन की शुरुआत प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि जिस दिन मोदी जी का मतदान हो रहा होगा उसी दिन यहां भी मोदीजी के लिए मतदान हो रहा होगा और इस बार मुझे विश्वास है कि आप लोग 2014 के चुनाव से भी अधिक मतो से रविंद्र कुशवाहा को विजयी बना कर नरेद्र मोदी को बहुमत की सरकार बनवाएंगे।
कहाकि रही बात पिछड़े वर्ग की तो भारत का प्रधानमंत्री पिछड़े वर्ग से,प्रदेश का उपमुख्यमंत्री भी पिछड़े वर्ग से तो इस क्षेत्र का सांसद भी पिछड़े वर्ग से है लेकिन भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ जितना विकास केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया । यह बात उन्होंने जनता से भी पुछा तो जनता हाँ मे हांथ हिला कर स्वीकृति दी।
कहा कि अब तक समझौता कि सरकारें थी और समझौता था कि आप राज्य में लूट करें हम कोई जांच नहीं कराएंगे।जब केंद में 2014मे नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तो पता चला 8हजार करोड़ फर्जी नामो से जनता की कमाई को लूटा जाता रहा जिसे भाजपा की सरकार ने रोक कर विकास के कामो मे लगाया गया। केंद में सरकार बनेगी भाजपा की जिसमें हमारे पार्टी की संकल्प पत्र में है कि 60वर्ष के किसानों को पेंशन, किसानों के लिए एक लाख तक के बैंक ऋण पर पांच वर्षों तक कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा।कहा कि कांग्रेस का हाथ दुश्मनों के साथ के लिये है । इसके पूर्व सभा को द्वाबा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि महाभारत की लड़ाई में एक केशव थे आज हमारे पास भी केशव हैं जिनके नेतृत्व में लोक सभा का चुनाव में फतह करना हैं ।
सिंह ने बसपा पर कटाच्छ करते हुए कहा की जिसकी जितनी गगरी भारी वही बसपा का नेता हैं । साथ ही सपा पर कहा की मुलायम सिंह यादव के परिवार में भगवान अगर उनको तीन सौ बेटा दिए होते तो केवल प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सांसद, विधायक तक ही सीमित नही रहते ब्लाक अध्यक्ष भी उन्ही के परिवार से होता । उन्होंने कहाकी इस बार के लोक सभा चुनाव में एक तरफ देश को लूटने वाले हैं दूसरे तरफ देश को बचाने वाले नरेन्द्र मोदी जी हैं। धनंजय कनौजिया, संजय यादव, काली चरण और रविंद्र कुशवाहा ने संवोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे और संचालन माधो जी ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…