इमरान अख्तर
नई दिल्ली: कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह लगातार आचार संहिता का उलंघन कर रहे है और चुनाव आयोग इस प्रकरण में कोई सुनवाई नही कर रहा है। इन्ही आरोपों के साथ 24 घंटे में कार्यवाही के आदेश की मांग के साथ कांग्रेस द्वारा सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया गया है। प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी।
कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ 24 घंटे में फैसला लेने के लिए आयोग को निर्देश दिए जाएं। कांग्रेस ने कहा कि 23 अप्रैल को मतदान के दिन गुजरात में रैली करके प्रधानमंत्री ने आचार संहिता का उल्लंघन किया। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पीएम मोदी और अमित शाह के उल्लंघन की शिकायत की है लेकिन तीन हफ्ते बीतने के बाद भी चुनाव आयोग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आमतौर पर इस तरह के मामलों में चुनाव आयोग उल्लंघन करने वालों पर 72 घंटे तक प्रचार पर बैन लगाता है।
कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि पीएम मोदी और अमित शाह नफरत भरे भाषण दे रहे हैं और चुनाव आयोग द्वारा बैन लगाए जाने के बाद भी राजनीतिक प्रोपगेंडा के तहत सुरक्षाबलों का बार-बार इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में आज मंगलवार को सुनवाई होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…