ए जावेद
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में मतदान चार चरण में पूरा हो चूका है। अब तीन चरण के मतदान क्रमशः 6, 12 और 19 मई के बचे है। इस दौरान सभी पार्टी के नेता अपने अपने कार्यकर्ताओ को लुभाने में लगे है। इस बीच क्रिकेटर से राजनेता बने अपने वक्तव्यों के लिए मशहूर नवजोत सिंह सिद्धू ने एक ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर निशाना साधा है।
उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी सरकार के खिलाफ निशाना साधते हुवे वोटर्स से कहा है कि एक गलत वोट आपके बच्चों को चायवाला, पकौड़ेवाला या चौकीदार बना सकता है। इस ट्वीट के जरिए सिद्धू ने बिना नाम लिए पीएम मोदी पर हमला किया है, क्योंकि लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी समेत तमाम बीजेपी नेताओं ने ट्विटर पर अपने नाम के साथ चौकीदार लिखा हुआ है।
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए लिखा है कि ‘एक गलत वोट आपके बच्चों को चायवाला, पकौड़ेवाला या चौकीदार बना सकता है। बाद में पछतावे से अच्छा है कि रोकथाम के लिए पहले ही तैयार रहे।’ पिछले दिनों नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव आयोग ने सख्त कार्यवाही की थी। चुनाव आयोग ने सिद्धू के प्रचार करने पर 72 घंटे की रोक लगा दी थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…