सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। ट्रोनिका सिटी पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चैकिंग के दौरान स्कार्पियो गाड़ी से साढ़े 3 लाख रूपये पकड़े है। जिसके कोई साक्ष्य / दस्तावेज प्रस्तूत न करने पर पुलिस ने थाने में जमा कर जांच शुरू कर दी है।
एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनके निर्देशन में पुस्ता चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह मय हमराह का0 राघवेंद्र सिंह व का0 विक्रम सिंह तथा पीआरवी 2174 पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ चैकिंग कर रहे थे। उसी समय उन्होंने एक स्कार्पियो गाड़ी को रुकवाकर चैकिंग की ,तो गाड़ी में बैठे अगरौला गांव निवासी धर्मपाल सिंह से साढ़े 3 लाख रुपये बरामद हुए। जिनके सम्बन्ध में वह साक्ष्य / कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाया। उन्होंने बताया कि धनराशि को कब्जे में लेकर थाने में दाखिल कर जांच शुरू कर दी गयी है। वही दूसरी और पुस्ता चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह व का0 हरिओम ने क्षेत्र से चल रहे एनडीपीएस में वारंटी मौनू उर्फ तनवीर पुत्र बदरे आलम निवासी खुशहाल पार्क को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…