सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। गाज़ियाबाद लोकसभा से चुनावी अखाड़े में उतरे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी व पीस पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी का बुधवार के दिन हुए चुनाव प्रचार के दौरान मिले भारी जन समर्थन को देख लगता है अब उन्होंने सभी विपक्षियों को पटखनी देने के लिए लंगोट कस लिया है। जिसे देख दूसरे प्रत्याशी खेमों में हलचल सी मच गई है।
उन्होंने मतदाताओं से कहा कि जनता ने अभीतक उन दलों की कार्यशैली देखी है जिन्होंने अपने निजी लाभ के लिए क्षेत्र में प्रदेश को गड्ढे में धकेलने का काम किया है। जिन के प्रत्याशी चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे तो करते हैं मगर इसके बाद वह छेत्र में कहीं दिखाई भी नहीं देते हैं। जिनकी कारगुजारी को जनता भी बखूबी समझ चुकी है, जो अब परिवर्तन चाहती है और अपने बीच में रहने वाले प्रत्याशी को ही एमपी के रूप में देखना चाहती हैं। कसाना ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि आप उन्हें इस काबिल समझते हैं तो इस बार चाबी के सामने का बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाएं और जन सेवा का मौका दें। वह विश्वास दिलाते हैं कि हर वर्ग की समस्याओं के समाधान के साथ- साथ क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा।
साफ-सुथरी छवि है समर्थकों की मेहनत लाई रंग
गांव मथुरापुर, अकरेदा, रेवड़ी व कैलाभट्टा आदि गांव में अपने चुनाव प्रचार के दौरान सेवाराम कसाना का अनेक स्थानों पर फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्हें भारी संख्या में मिल रहे जनसमर्थन को देख यह स्पष्ट हो चला है कि कछुआ चाल से अपनी चुनावी दौड़ शुरू करने वाले सेवाराम ने अब ऐसी तूफानी तेज गति पकड़ ली है जिसके बलबूते सबको पछाड़ते हुए वह अग्रिम पंक्ति में आ खड़े हुए हैं। अपनी साफ-सुथरी व मिलनसार छवि के धनी सेवाराम के समर्थकों की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि अब उनकी मेहनत रंग लाती जा रही है। जिसे देख विपक्षी खेमो के बीच खलबली मच गई होगी।
जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उक्त संयुक्त पार्टी पदाधिकारियों में शामिल जेपी अग्रवाल, अशोक प्रधान, प्रताप सिंह, सतेंद्र कसाना, अमित कसाना, उषा चौधरी, कर्मचंद कसाना, इरफान पहलवान, मोहम्मद हसन, सलीम, अनवर कुरैशी, मुकेश यादव, अर्जुन यादव, हाजी नाजिम, रहीस खान, महमूद सैफी व नूर मोहम्मद आदि समेत अन्य लोग उनके साथ मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…