Categories: Crime

चेकिंग के दौरान अवैध असलहे के साथ युवक किया गिरफ्तार

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। बीती रात बॉर्डर थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।

एसएचओ शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बीती देर रात साढ़े 11 बजे पुलिस क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर सन्दिग्ध वाहन/ व्यक्ति बाबत चैकिंग कर रही थी। उसी समय एक सन्दिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली।जिसके कब्जे से पुलिस को एक सीएमपी 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम शौरभ उर्फ कुलदीप पुत्र किरनपाल निवासी रेलवे फाटक के पास बेहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉर्डर बताया। एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts