Categories: Crime

अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार,बरामद कर जेल भेजा

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। जनपद की ट्रोनिका सिटी पुलिस ने अवैध शराब बेचते एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 315 पव्वे शराब बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे चमन बिहार कॉलोनी में पूरन प्रोपर्टी की दुकान के पास से अवैध शराब बेचते एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 315 पव्वे अवैध शराब हरियाणा मार्का बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम साबिर पुत्र सब्बीर निवासी झुग्गी झोपड़ी चमन बिहार थाना ट्रोनिका सिटी बताया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts