विकास राय
गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के डालिम्स सनबीम स्कूल गाँधीनगर मे पृथ्वी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।स्कूली बच्चों द्वारा धरती पर हो रहे अत्याचार को रोकने का उपाय, धरती हमारी माता है, पेड़ बचाओ, मृदा प्रदूषण, वायु प्रदूषण को रोकने संबधी विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों पर जागरूक किया।
पृथ्वी पर जल का विनाश, वायु प्रदूषण विकार, मृदा प्रदूषण के बारे में बच्चों को बहुत ही सरल तरीके से बताया। कोआर्डिनेटर अमित राय ने वसुधैव कुटुंबकम् का नारा देते हुए कहा कि संपूर्ण पृथ्वी हमारी माता है।हमें इसकी रक्षा करनी चाहिए।
प्रधानाचार्य मुहम्मद शोएब ने बच्चो को अधिक से अधिक पौधों लगाने के लिए प्रेरित किया बच्चों ने बहुत हर्ष और उल्लास के साथ पृथ्वी दिवस मनाया।इसके पूर्व पृथ्वी दिवस पर स्कूल की ओर से एक कला प्रतियोगिता भी आयोजन किया गया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार पेंटिंग बनाकर लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।वही स्कूल प्रांगण में पौधारोपण भी गया।इस अवसर पर अमित राय, मिंकू राय,धर्मेन्द्र सिंह,आदिति,निहाल,निधि प्रयास सिंह,अजीत राय, ओमप्रकाश राय,ज्ञानप्रकाश राय, शिक्षक शिक्षिका एवं बच्चे मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…