Categories: National

फरहा खान ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर साधा निशाना कहा तुम्हारी गंदी सोच को लेकर राम का नाम बदनाम ना करे

तारिक जकी

मुम्बई। बालीवुड में मशहूर नाम और अभिनेता संजय खान की बेटी फराह खान अली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वह अकसर ट्रोल भी हो जाती हैं। लेकिन फराह अपने ट्रोलर्स को करारे जवाब भी देती हैं और कभी भी अपनी बात कहने से पीछे नहीं हटती हैं। इस बार उन्होंने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के शहीद हेमंत करकरे और बाबरी मस्जिद जैसे मुद्दे पर करार जवाब दिया है।

फरहा खान ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधते हुवे कहा है कि तुम्हारी गन्दी सोच को लेकर राम का नाम बदनाम न करो। इससे पहले फराह खान ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के उस दावे पर भी रिएक्शन दिया था, जिसमें प्रज्ञा ने टॉर्चर की बात कही थी और लिखा था, फरहा खान ने इसका जवाब देते हुवे कहा लिखा था कि ‘प्रज्ञा झूठी है। प्रज्ञा संदिग्ध आतंकी है। झूठ बोले कौआ काटे।’ इस तरह फराह खान इस मामले पर पूरी बेबाकी के साथ अपनी राय रख रही हैं।

फराह खान अली ने लिखा: “तुम्हारी गंदी सोच को लेकर राम का नाम बदनाम ना करे। तुम जैसी ने हिन्दु धर्म का नाम बर्बाद किया हैं जैसे ओसामा बिन लादिन्न और हाफिज सईद ने इस्लाम का नाम बर्बाद किया। धर्म भेद भाव रखना नहीं सिखाता हैं। तुम जैसे लोग नफरत फैलाते हैं। हमारे देश को तुम जैसे तोड़ना चाहते हो।” फराह खान अली ने इस तरह ट्वीट कर इस मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया। फराह खान का लेटेस्ट ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts