करिश्मा अग्रवाल
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड़ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं और हाल ही में उन्होंने नामांकन किया है। राहुल गांधी के रोड शो के दौरान दो पत्रकार घायल हो गए थे और उन्हें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अस्पताल भेजने में काफी मदद भी की थी।
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरे और विडियो में साफ़ दिखाई दिया कि राहुल गांधी खुद स्ट्रेचर को धक्का देकर ले जा रहे है। वही उनकी बहन प्रियंका गांधी घायल पत्रकार की चप्पल को हाथो से उठा कर साथ में लेकर पीछे पीछे चल रही थी। सोशल मीडिया पर इस काम के लिए राहुल गाँधी की जमकर तारीफ भी हुई तो कुछ उनके विरोधी और आईटी सेल के लोगो ने इसको मात्र नौटंकी करार दिया था। मगर तारीफों के लफ्ज़ उन विरोध के ऊपर भारी थे।
ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुईं। अब बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस में नजर आ चुके एजाज खान ने इस फोटो के बहाने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुवे उनको सलाह ही दे डाली है। बॉलीवुड एक्टर एजाज खान ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि जो खानदानी रईस होते हैं वो नर्म होते हैं। मेरे ख्याल से मोदीजी को जिसे वह रात दिन पप्पू पप्पू कहा करते हैं, उससे सीखने की जरूरत है। बाकी तस्वीर देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…