इमरान अख्तर
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की पूर्वी दिल्ली की उम्मीदवार आतिशी ने क्रिकेटर से नेता बने गौतम गंभीर के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए आरोप लगाया था कि मतदाता के तौर पर वह राजेंद्र नगर और करोलबाग विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत हैं जो जनप्रतिनिधि कानून का उल्लंघन है। इस मामले में कार्रवाई को लेकर पहली बार चुनाव आयोग का बयान आया है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने सोमवार को कहा कि बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर के दो वोटर पहचान पत्र होने के मामले में शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
यह पूछने पर कि क्या अधिकारी गंभीर के मामले में नाम में दोहराव का पता लगाने में विफल रहे तो एक अधिकारी ने कहा कि एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से दोहरे नामों को हटाने की प्रक्रिया की जाती है। इस तरह की अनियमितताएं पकड़ने में अगर सॉफ्टवेयर विफल रहता है तो इसके लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।
बहरहाल, गंभीर ने आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि उनके पास केवल एक वोटर आईडी कार्ड है। उन्होंने कहा था कि मेरा राजेंद्र नगर से केवल एक वोटर आईडी कार्ड है। मैं रामजस रोड (करोलबाग) में अपने दादा-दादी के साथ रहता था, लेकिन वहां से मैंने कभी वोटर कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया या वोट नहीं दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…