Categories: NationalPolitics

पीएम मोदी का दावा – टीएमसी के 40 विधायक मेरे संपर्क में, 23 मई के बाद सब एक साथ छोड़ देंगे पार्टी

करिश्मा अग्रवाल

कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक भाषण में दावा किया है कि पश्चिम बंगाल टीएमसी के 40 विधायक उनके संपर्क में है। उनके इस दावे के बाद टीएमसी में खलबली मची हुई है। बताते चले कि पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने ये दावा किया है।

रैली को संबोधित करते हुवे उन्होंने कहा कि 23 मई के बाद सारे विधायक पार्टी छोड़ देंगे। बंगाल के श्रीरामपुर में पीएम मोदी ने कहा कि पहले सिर्फ मोदी को गालियां दी जाती थी, अब ईवीएम को भी दी जा रही है। तृणमूल कांग्रेस के गुंडे लोगों को वोट डालने से रोक रहे हैं। विपक्ष का प्रचार अभियान मोदी को गालियां देने पर केन्द्रित है।

पीएम मोदी ने इससे पहले झारखंड को कोडरमा में रैली को संबोधित किया था। कोडरमा में पीएम मोदी ने पहली बार मताधिकार का प्रयोग कर रहे युवाओं को ‘मिशन महामिलावट’ के प्रति आगाह करते हुए सोमवार को कहा कि विपक्ष का महागठबंधन देश में पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं चाहता।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts