गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के. बालाजी ने सोमवार को स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर में चुनाव में लगाये गये कार्मिकों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिये जाने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्ष में लगाये जाने वाले प्रोजेक्टर मशीन का डेमो टेस्ट व बैठने के लिए कक्ष को देखा एवं सहमति जताई।
गाजीपुर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल, स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने एवं मतदान के उपरान्त मतगणना के लिए ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखे जाने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी के. बालाजी ने नवीन मण्डी जंगीपुर में बनाये जाने वाले स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बारी-बारी से प्रत्येक स्ट्रांग रूम के कमरो को चेक किया गया। जहां कुछ कमरो के फर्स टूटे पड़े थे तथा चूहो के द्वारा जगह- जगह पर गढ़ढे बनाये गये थे तथा कुछ रूम के शटर भी टूटे और ढीले पडे़ थे।
वहीं स्ट्रांग रूम व आस-पास के स्थानों पर साफ-सफाई का अभाव था। मण्डी स्थल में पीसीएफ के गोदामों की जानकारी लेने पर बताया गया कि दो गोदाम में खाद की बोरियां रखी गयी है। जिस जिलाधिकारी के. बाला जी ने मण्डी सचिव को सख्त निर्देश दिया कि 25 अप्रैल 2019 तक प्रत्येक दशा में स्टांग रूम के मरम्मत के जितने भी कार्य शेष है, उसे गुणवत्तापूर्ण मैटेरियल्स का प्रयोग कर सही कराना एवं स्ट्रांग रूम के आस-पास साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करेगे। पीसीएफ के गोदामो में रखे खाद के बोरियों को तत्काल दूसरी जगहो पर शिफ्ट कराते हुए गोदाम खाली कर निर्वाचन के लिए अधिग्रहण करने का निर्देश दिया। उन्होंने मरम्मत कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न करते हुए गुणवत्ता पूर्ण फर्स की फिनिशिंग एवं गढ़ढो को जड़ तक खोदाई कराते हुए उसमें अच्छी तरह से सीमेन्ट लगाकर प्लास्टर कराने तथा ढीले शटर को सही कराने का निर्देश दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…