Categories: NationalPolitics

देखे वीडियो जब फिसल गई भाजपा प्रत्याशी की ज़बान और कहा आतंकवाद त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक है

आफताब फारुकी

नई दिल्ली: भाजपा नेताओ की ज़बान आज कल शायद भाषण देते समय कुछ अधिक ही फिसल रही है। शायद इसी ज़बान के फिसलने के कारण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर से भाजपा प्रत्याशी ने आतंकवाद के लिए कहा कि यह त्याग तपस्या और बलिदान का प्रतीक है। हालाकि वह यह बात भगवा के सम्बन्ध में कर रहे थे।

बताते चले कि लोकसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जो जबलपुर से भाजपा के प्रत्याशी है, ने बुधवार को एक जनसभा रैली को संबोधित किया। रैली में राकेश सिंह की जुबान फिसल गई और आतंकवाद को त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक बता दिया। हालांकि वह भगवाधारी के बारे में बात कर रहे थे और कहते-कहते आतंकवाद शब्द का प्रयोग करते हुए ऐसा कह गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने यह बयान दिया। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

देखे वीडियो

एमपी के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा है कि भगवा कभी आतंकवाद नहीं होता, भगवाधारण करने वाला कभी आतंकवादी नहीं होता, आतंकवाद तो त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक होता है। सिंह ने आगे बोलते हुवे कहा कि जब चुनाव का समय आता है तब कांग्रेस के नेता और ये दिग्विजय सिंह जगह-जगह पर इसी भगवा पर माथा टेकते हुए दिखाई देते हैं। राकेश सिंह मध्यप्रदेश के जबलपुर से बीजेपी उम्मीदवार हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts