गोपाल जी
बेगूसराय: विवादित बयान, भड़काऊ भाषण, फुट और नफरतो के लफ्ज़ ये शायद गिरिराज सिंह की पहचान बनते जा रहे है। केंदीय मंत्री गिरिराज सिंह बेगुसराय सीट से भाजपा प्रत्याशी है और आज अमित शाह के कार्यक्रम में जिस प्रकार का भाषण उन्होंने दिया है वह विवादों की नई फसल दे रहा है। सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे उनके भाषण के वीडियो में उनके इन शब्दों की आलोचनाओ का भी दौर चल पड़ा है।कभी पकिस्तान भेजने की बात करने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपना पुराना तेवर फिर अख़्तियार कर लिया है।
आज बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने मंच से मुस्लिम समुदाय के लोगों को चेतावनी दी है कि अगर कब्र के लिए तीन हाथ जगह चाहिए तो इस देश में वंदेमातरम गाना होगा और भारत माता की जय कहना होगा। उन्होंने कहा कि अगर तुम (मुस्लमान) ऐसा नहीं कर पाओगे तो देश तुम्हें कभी माफ नहीं करेगा। गिरिराज सिंह ने बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान अन्य बातों की चर्चा करने के अलावा कहा कि कुछ लोग बिहार की धरती को रक्तरंजित करना चाहते हैं, सांप्रदायिक आग फैलाना चाह रहे हैं, लेकिन भाजपा जब तक है न बिहार में ऐसा होगा और न बेगूसराय की धरती पर वे ऐसा होने देंगे।
गिरिराज के इस भाषण के बाद सियासत और सोशल मीडिया पर काफी इस बयान की आलोचना हो रही है। उनके प्रतिद्वंदी डॉ तनवीर हसन ने अपने ट्वीट में कहा है कि यह देश अकेले गिरिराज के बाप दादा का नहीं ही, हम भारतीय है सभी रंगों से रेंगे हुवे देशप्रेमी है। देश से बड़ा कोई रंग और मज़हब नही है। डॉ तनवीर हसन ने आगे लिखा है कि हमने यहाँ कि फिजाओं में मोहब्बत और भाईचारे का रंग गोला है जिसे आप जैसे ज़हरीली मानसिकता के विघटनकारी लोग खत्म करना चाहते है। वही कन्हैया कुमार ने कहा है कि एक रंग से न फुलवारी अच्छी लगती है न देश, अगर वीजा मंत्री का बस चले तो वह इन्द्रधनुष के निकलने पर भी बैन कर दे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…