अर्शी मिर्ज़ा
नई दिल्ली. अमेरिका ने भारत के खिलाफ लड़ाकू विमान एफ-16 इस्तेमाल मामले में पाकिस्तान को क्लीन चिट दी है। एक प्रमुख अमेरिकी मैगजीन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका ने पाकिस्तान को जो लड़ाकू विमान एफ-16 दिए हैं, वो गिनती में पूरे हैं। अमेरिका की इस जांच के बाद भारत के फरवरी महीने में पाकिस्तान पर लगाए आरोपों पर सवाल उठने लगे हैं, साथ ही भारत द्वारा किये गए दावो की हस्पद स्थिति हो रही है.
बताते चले कि भारत ने 26 फरवरी की आधी रात को पाकिस्तान में घुसकर वहां आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया था। इसके अगले दिन पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर एफ-16 लड़ाकू विमानों से हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया था।
भारतीय वायुसेना ने 28 फरवरी को मार गिराए गए पाकिस्तान एफ-16 लड़ाकू विमान के अवशेषों को दिखाया था। इसका मकसद यह साबित करना था कि अमेरिका में बने यह एफ-16 विमानों का पाकिस्तान भारत को टारगेट करने में इस्तेमाल करता है. पाकिस्तान ने स्पष्ट रूप से अपने किसी भी एफ-16 लड़ाकू विमान के मार गिराए जाने से इनकार किया था। साथ ही दावा किया था कि उसने भारत के खिलाफ इनका कभी इस्तेमाल नहीं किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…