एच0 भाटिया
बरेली: बरेली में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहा वर्दी में दो होम गार्डो ने एक चौकीदार को केवल इस लिए बुरी तरह पीट दिया क्योकि उनका मानना था कि मुफ्त का राशन चौकीदार सरकार से लेता है, और वोट किसी अन्य दल को देता है। बस इसी बात पर दोनों होमगार्ड ने चौकीदार को ज़मीन में गिरा कर बुरी तरह से पीट दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
आरोप है कि वीर बहादुर और रामपाल ने चौकीदार से कहा कि वे सरकार से मुफ्त राशन लेते हैं। लेकिन वोट नहीं करते। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। बताया जा रहा है कि राशन की बात पर चौकीदार ने कहा कि जो गरीब है वही राशन ले रहा है। आरोप है कि दोनों होम गार्डों ने चौकीदार को बुरी तरह पीटा। अब इस मामले पर पुलिस ने मारपीट और एसटी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
आरोप है कि होमगार्डों ने चौकीदार को राइफल की बट से भी पीटा। ये पूरी मारपीट तहसील परिसर में ही हुई। चौकीदार का आरोप है कि होम गार्ड ने उसके साथ गाली-गलौज की और जमकर पिटाई की। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…