आफताब फारुकी
नई दिल्ली: ईवीएम और विवादों व् आरोपों का गहरा नाता रहा है। इन सबके बीच आज एक कड़ी गोवा ईवीएम को लेकर भी जुड़ गई है। दरअसल मामला ये है कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के दौरान गोवा की दो लोकसभा सीटों दक्षिण और उत्तरी गोवा में मतदान चल रहा है। आम आदमी पार्टी ने मॉक पोल के दौरान ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है, कहा है कि मॉक पोल के दौरान पता चला कि वोट बीजेपी को ट्रांसफर हो रहे हैं। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर पूछा है- ईवीएम सच में खराब है या फिर मशीन में ऐसे प्रोग्राम सेट किए गए हैं। इन आरोपों के बीज गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जांच किए जाने की बात कही है।
गोवा में आम आदमी पार्टी के संयोजक इल्विस गोम्स ने मंगलवार को ट्वीट कर मॉक पोलिंग पर सवाल खड़े किए। उन्होंने ट्वीट कर इसे शर्म का चुनाव कहते हुए आरोप लगाया कि मॉक पोलिंग के दौरान सबसे ज्यादा 17 वोट बीजेपी को, कांग्रेस को नौ और आम आदमी पार्टी को आठ वोट मिले हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के प्रवक्ता, गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और आम आदमी पार्टी को टैग किया। उनके ट्वीट पर गोवा के निर्वाचन अधिकारी के ट्विटर हैंडल से जवाब दिया गया- हम मामले की जांच कर रहे हैं। अपडेट्स जारी किए जाएंगे। इस ट्वीट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा- गोवा में ‘दोषपूर्ण’ ईवीएम भी अन्य वोटों को बीजेपी में स्थानांतरित करती है। क्या ये वास्तव में दोषपूर्ण हैं या इस तरह से प्रोग्राम किए गए हैं ?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…