तारिक ज़की
नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों में तीसरे चरण का मतदान जारी है। आज मंगलवार को 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 117 सीटों पर मतदान जारी है। तीसरे चरण में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है, इसमें खुद बीजेपी अध्यक्ष अमित शााह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हैं। अमित शाह एक तरफ गुजरात के गांधीनगर सीट से मैदान में हैं, जहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी लोकसभा में पहुंचते रहे हैं। तो दूसरी तरफ, राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से मैदान में हैं।
आपको बता दें कि राहुल गांधी यूपी की अमेठी सीट से सांसद हैं और इस बार वे अमेठी के साथ-साथ वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों पार्टियों के अध्यक्षों के अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर की किस्मत का फैसला भी तीसरे चरण में होना है। थरूर केरल के तिरुवनंतपुरम से फिर से किस्मत आजमा रहे हैं और उनके सामने भाजपा ने पूर्व राज्यपाल के राजशेखरन को खड़ा किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…