नौशाद अंसारी
नूरपुर। गर्मी की शुरुआत होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है नगर पालिका परिषद नूरपुर की ओर से दवा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है जिससे मच्छरों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है शाम होते ही मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है वहीं नाले नालियों की तलीझाड़ सफाई न होना भी अहम कारण है
नगर पालिका परिषद का क्षेत्र 24 वार्डों में विभाजित है जहां पर साफ-सफाई बेहतर नहीं है नाले नालियां कूड़ा-करकट से बजबजाते हुए देखे जा सकते हैं इन नाले-नालियों की प्रतिदिन सफाई तो होती है परंतु आधी अधूरी सफाई कर्मचारी सिर्फ नालियों से ऊपर से कूड़ा हटाकर रस्म अदायगी करते हैं सिल्ट को हाथ तक नहीं लगाते हैं बेहतर ढंग से सफाई न होने की वजह से मच्छर पनपते रहते हैं जो लोगों का जीना दूभर करते हैं
अब गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है जिससे मच्छरों की संख्या बढ़ गई है मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका की ओर से दवा की फागिंग नहीं कराई जा रही है जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है अगर नियमित ढंग से प्रत्येक वार्ड में शेड्यूल बनाकर फागिंग कराई जाए तभी मच्छरों से निजात मिल सकेगी इस संबंध मे नगरवासियों ने नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी दुर्गैश त्रिपाठी से बात की तो उन्होंने ने बताया कि नगर में फागिंग शुरू कर दी गई है तथा कराई भी जा रही है अगर किसी वार्ड में फा¨गग नहीं हो रही है तो मामले को दिखवाया जाएगा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…