करिश्मा अग्रवाल.
नई दिल्ली। चुनाव आयोग में कई विपक्षी पार्टियों ने शनिवार को शिकायत की है कि बैलेट पेपर पर भाजपा के चुनाव निशान कमल के नीचे बीजेपी लिखा हुआ दिख रहा है और इसे हटाने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश देने के लिए कहा है। विपक्षी पार्टियों के नेताओं के एक समूह ने इस मामले में मुख्य चुनाव आयोग सुनील अरोड़ा से मुलाकात की और मांग की है कि बैलेट पेपर से या तो भाजपा का नाम हटाया जाए, या फिर अन्य पार्टियों का नाम भी लिखा जाए।
वही एक खबरिया चैनल ने एक चुनाव अधिकारी के हवाले से इस बात को बताया है कि सीनियर अधिकारी ने उस चैनल को बताया कि विपक्षी पार्टियों का दावा गलत है। उन्होंने कहा, ‘2013 के मध्य भाजपा ने चुनाव आयोग से कहा था कि उनके चुनाव निशान की रूपरेखा बहुत ही हल्की है, इसे और ज्यादा गहरा होना चाहिए। उनकी अपील के आधार पर कमल के फूल की रूपरेखा को बोल्ड कर दिया गया। कमल के फूल के नीचे का पानी भी इसमें शामिल था। पानी की ये लाइनें ‘एफ और पी’ की तरह दिखती हैं, लेकिन यह भाजपा नहीं है। इस निशान का इस्तेमाल साल 2014 से किया जा रहा है।
इसी दरमियान कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने बड़ा आरोप लगाते हुवे कहा है कि ईवीएम पर पार्टी के निशान के नीचे बीजेपी शब्द दिख रहा है। कोई भी पार्टी चुनाव निशान और पार्टी का नाम एक साथ इस्तेमाल नहीं कर सकतीं।
वही दूसरी तरफ तृणमूल ने आरोप लगाया था कि बैलेट पेपर पर बीजेपी के निशान ‘कमल’ के तने के नीचे दिखाई देने वाली रेखाएं टूटी हुई हैं, जो कि बैलेट पेपर पर ‘बीजेपी’ के रूप में दिख रही हैं, जिन्हें आसानी से पढ़ा जा सकता है। वही जानकार बताते है कि चुनाव आयोग अब इस स्थिति में नही है कि बैलेट पेपर बदल सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…