तारिक जकी
नई दिल्ली: चांदनी चौक मेट्रो से एक संदिग्ध युवक को आज केंद्रीय आद्यौगिक बल ने संदिग्ध स्थिति में हिरासत में ले लिया है। दिल्ली के चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के अंदर से पकड़ा गये इस संदिग्ध ने सीआरपीऍफ़ की वर्दी पहन रखी थी। पकड़े गए शख्स ने खुद का नाम नदीम खान और शामली का रहने वाला बताया। पूछताछ में शख्स दावा कर रहा था कि वो सीआरपीऍफ़ में ट्रेनी है और श्रीनगर में उसकी ट्रेनिंग चल रही है।
गौरतलब है कि श्रीलंका में हुए बम धमाकों के बाद से सुरक्षा एजेंसियां बेहद चौकन्नी हैं। इनपुट मिला था कि श्रीलंका में घटना को अंजाम देने के बाद आतंकी भारत की सीमा में दखिल हो सकते हैं। भारत में इस समय लोकसभा चुनाव हो रहे हैं और इस लिहाज से भी आशंका जताई जा रही है कि आतंकी सुरक्षा में ढील पाकर किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं। समाचार लिखे जाने तक सुरक्षा एजेंसिया युवक से पूछताछ कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…