Categories: NationalPolitics

भाजपा प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो पर चला चुनाव योग का डंडा, मुकदमा दर्ज करने का हुआ आदेश

आफताब फारुकी

कोलकाता. रुपहले पर्दे पर अपनी आवाज़ के लिए मशहूर बाबुल सुर्प्रियो ने भाजपा के टिकट से राजनीत में पदार्पण कर अपने समय की मशहूर अदाकारा मूनमून सेन के खिलाफ चुनावी ताल ठोकी है। आज हुवे मतदान के बाद चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो पर बूथ नंबर 199 में जबरन घुसने और पोलिंग एजेंट को धमकाने का आरोप है। इसी आरोप के बाद चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सोमवार को मतदान के दौरान केंद्रीय मंत्री और आसनसोल से बीजेपी के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की गाड़ी पर हमला होने की भी खबर है, हमला उस वक्त हुआ जब वो बाराबनी में एक पोलिंग स्टेशन के बाहर खड़े थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts