अनिला आज़मी
नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी से किसी भी प्रकार की चुनावी चुनौती मिलने की बात को खारिज किया और उसे ‘डूबते हुए टाइटेनिक जहाज’ के समान करार दिया। उन्होंने राजद्रोह कानून खत्म करने का वादा करने को लेकर भी कांग्रेस की निंदा की। उन्होंने मध्य महाराष्ट्र के नांदेड़, लातूर, हिंगोली और परभनी के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो दूसरी सीट चुनी है वहां बहुसंख्यक समुदाय अल्पमत में है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसा टाइटेनिक जहाज है जो डूब रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में पार्टी घटकर 44 सीटों पर सिमट गयी, इस बात उसे और बुरी स्थिति का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के जितने विधायक हैं, उससे कहीं अधिक वहां उसके गुट हैं। मोदी ने कहा कि राजद्रोह कानून को खत्म करने का कांग्रेस का वादा टुकड़े टुकड़े गैंग को खुला लाइसेंस देने जैसा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…