आदिल अहमद
नई दिल्ली: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार और भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुवे भाजपाईयो को गुंडा तक कह डाला है। असल में तेजस्वी इस बात से नाराज़ है कि रांची में इलाज करवा रहे लालू यादव से उनको मिलने की अनुमति झारखण्ड सरकार ने नहीं दिया है। इस नाराजगी के बाद तेजस्वी ने एक ट्वीट के माध्यम से भाजपा सरकार को तानाशाह और भाजपा को गुंडा कहा है।
तेजस्वी यादव ने शनिवार को एक ट्वीट किया। तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि तानाशाह और अमानवीय भाजपाई सरकार मुझे रांची अस्पताल में ईलाजरत मेरे पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने नहीं दे रही है। तानाशाही भाजपाई गुंडो की फासीवादी सरकार की ईंट से ईंट बाज देंगा। तेजस्वीय यादव के इस ट्वीट के बाद राजनीति गरमा गई है।
एनडीए को छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने इस पूरे घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने इस घटना के सामने आने के बाद एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा कि बिहार में पिछड़ो, दलित, शोषितों, वंचितों और अल्पसंख्यक समुदायों के हक की आवाज बुलंद करने वाले मसीहा आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी बीमार हैं। नीतीश जी सह पर भाजपा सरकार ने इन्हें साजिशन जेल में बंद कर रखा है। इन्हें पुत्र तेजस्वी जी से मिलने न देना दुर्भाग्यपूर्ण है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…