Categories: Crime

नगरपालिका अध्यक्ष भाजपा नेत्री पुत्र के पास से हथियारों का ज़खीरा बरामद, आरोपी बेटा फरार

आफताब फारुकी/आदिल अहमद

भोपाल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस खास मुहिम चला रही है, इसीके दौरान जब बड़वानी ज़िले के सेंधवा में उसने छापेमारी तो लिस्टेड बदमाश संजय यादव के घर से उसे 10 पिस्‍टल, 17 देशी बम और 111 कारतूस मिले। फरार आरोपी संजय यादव की मां बीजेपी से जुड़ी हैं और सेंधवा नगरपालिका की अध्यक्ष हैं।

बड़वानी एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के मुताबिक बरामद पिस्टलों में 9 एमएम की 6 पिस्‍टल, 32 बोर की दो पिस्‍टल और 7.62 एमएम की दो पिस्‍टल हैं। इसके अलावा 111 ज़िंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपी संजय के खिलाफ आर्म्‍स एक्‍ट एवं विस्‍फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण कायम किया गया है। आरोपी संजय यादव फिलहाल फरार है। संजय के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कई बीजेपी नेताओं के साथ उसकी करीबी बताई जा रही है। संजय की मां बसन्ती यादव सेंधवा नगर पालिका की अध्यक्ष हैं।

बताते चले कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद से मध्यप्रदेश में 25 मार्च तक बड़ी मात्रा में अवैध शराब और हथियार बरामद हो चुके हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts