नगरपालिका अध्यक्ष भाजपा नेत्री पुत्र के पास से हथियारों का ज़खीरा बरामद, आरोपी बेटा फरार

आफताब फारुकी/आदिल अहमद
भोपाल। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस खास मुहिम चला रही है, इसीके दौरान जब बड़वानी ज़िले के सेंधवा में उसने छापेमारी तो लिस्टेड बदमाश संजय यादव के घर से उसे 10 पिस्टल, 17 देशी बम और 111 कारतूस मिले। फरार आरोपी संजय यादव की मां बीजेपी से जुड़ी हैं और सेंधवा नगरपालिका की अध्यक्ष हैं।

बताते चले कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद से मध्यप्रदेश में 25 मार्च तक बड़ी मात्रा में अवैध शराब और हथियार बरामद हो चुके हैं।











