रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद. सलमान खुर्शीद ने कहा कि वह अब इस हकीकत को जनता की अदालत में ले जाएंगे और पूछेंगे कि क्या संविधान में मिला शिकवा शिकायत करने का हक़ भी कोई हमसे छीन लेगा। खुर्शीद ने कहा कि मेरी लड़ाई मोदी से है और जो इस लड़ाई के बीच में आएगा या हमें रोकने का प्रयास करेगा, चाहें वह गठबंधन का नाम ले या हाथी का नाम ले , मैं उसे वार करके चूर चूर कर दूँगा। कांग्रेस का पैगाम बहुत सीधा सीधा है।
खुर्शीद ने गठबंधन के उम्मीदवार का नाम न लेते हुए कहा कि तुम खरीदते हो अपना टिकट और खरीदना चाहते हो हमारा ईमान। हमारा ईमान बिकाऊ नहीं है। मेरी कौम को धब्बा मत लगाओ। शोले के डायलॉग का जिक्र करते हुए खुर्शीद ने कहा कि जो डर गया वह मर गया। मैं कहता हूँ कि जो बिक गया वह मर गया। उन्होंने कहा कि अगर तुम कहते हो कि मुसलमान, यादव, शाक्य, गंगवार, बाथम, एससी एसटी हमारे साथ है तो आओ बहस करो हमसे और बताओ कि यह बिरादरी कहाँ तुम्हारे साथ है।
सलमान खुर्शीद ने कहा कि मायावती ने कांग्रेस को गठबंधन में नहीं लिया और उसके बाद जो गठबंधन बनाया क्या वह एक साजिश नहीं है। क्या यह स्पष्ट नहीं है कि उनका झुकाव मोदी और एनडीए की तरफ है और वह कांग्रेस को नुक्सान पहुँचाना चाहती हैं। लेकिन जब तक मैं जिन्दा हुआ सभी वार झेल लूँगा और कांग्रेस का नुक्सान नहीं होने दूंगा
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…