फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी. नेपाल के बैतड़ी सीमा से लगे डडेलधूरा में एक बस के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो भारतीय नागरिकों समेत छह लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 20 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओवरलोडिंग की वजह से हादसा होने की संभावना जताई जा रही है।
जिला प्रहरी कार्यालय डडेलधूरा से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम चार बजे एक बस सवारियों को लेकर धनगड़ी से बझांग के लिए निकली। बुधवार सुबह डडेलधूरा जिले के गन्यानधूरा के पास बस 200 मीटर नीचे गिर गई।
ट्रैफिक प्रहरी प्रमुख किरण चंद ने बताया दुर्घटना में बिहार (भारत) के मोहम्मद नासिर(25), मोहम्मद गुलजार (18) जिला पटियारी बिहार, बझांग के धन बहादुर घर्ती (44), गापा पांच के नरेंद्र गुरुधामी (25), गापा की ही हरुली बोहरा, तल्लकोट पांच की कलसी देवी (55) की मौके पर ही मौत हो गई। बस में 40 यात्री सवार थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…