आफताब फारुकी
नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को देशभक्ति की एक नयी परिभाषा सिखायी जा रही है जबकि विविधता स्वीकार नहीं करने वालों को देशभक्त कहा जा रहा है। सोनिया गांधी ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वर्तमान सरकार असहमति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब अपनी आस्था पर कायम रहने वालों पर हमले होते हैं तो ये सरकार मुंह मोड़ लेती है। सोनिया गांधी ने कहा, ‘‘आज हमें देशभक्ति की एक नयी परिभाषा सिखायी जा रही है जबकि विविधता स्वीकार नहीं करने वालों को देशभक्त कहा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश की आत्मा को सुनियोजित साजिश के जरिये कुचला जा रहा है जो कि चिंता की बात है। सोनिया गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नीत सरकार देश में कानून का शासन कायम करने के अपने कर्तव्य पालन को तैयार नहीं है। उन्होंने कांग्रेस के चुनावी वादे पर कहा कि यदि पार्टी सत्ता में आयी तो उनके क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक व्यवस्था विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने जो वादे किये हैं उन्हें लेकर मुझे कोई संदेह नहीं है। हमारी सरकार बनने के बाद उनके क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक व्यवस्था बनायी जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…