फारुख हुसैन
मोहम्मदी खीरी-नगर में विभिन्न स्थानों से संचालित होने वाले डग्गामार वाहन राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं।इन वाहनों की वजह से अक्सर जाम की समस्या खड़ी हो जाती है।वहीं रोडवेज बसों के आगे वाहन खड़े करने से राजस्व को भी चूना लगाया जाता है। प्रतिदिन हजारों रुपए का चूना रोडवेज को लगाया जाता है। इसके बावजूद इन वाहन चालकों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
इन स्थानों से आने वाली सवारियों को बैठाकर उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने में वाहन चालक आपस में छीनाझपटी करते हैं।कम पैसों का लालच देकर यात्रियों को असुरक्षित यात्रा कराने में डग्गामार वाहन चालक सड़कों पर बेखौफ होकर फर्राटा भरते रहते हैं।आड़े-तिरछे वाहनों के खड़े होने से अक्सर नगर में जाम की समस्या बन होती है। सड़क से गुजरने वाले मुसाफिर, राहगीर व स्कूली छात्र जाम के चक्कर में रोजाना अपना समय बर्बाद करते हैं।लोगों का कहना है कि पुलिस व प्रशासन के अधिकारी डग्गामार वाहन चालकों पर खास मेहरबानी दिखा रहे हैं।जिसके चलते यह समस्या लाइलाज होती जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…