आदिल अहमद/ मो. कुमैल
नई दिल्ली. इस लोकसभा चुनावों में एक बार फिर से ईवीएम मशीने शक के दायरे में आकर चर्चा का केंद्र बनी है। मुरादाबाद में ईवीएम की खराबी के पहले गोवा में आम आदमी पार्टी ने मशीनों की शिकायत दर्ज करवाया था, इसके लिये आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग को शिकायत करते हुवे मशीनों से छेडछाड का बड़ा आरोप लगाते हुवे कहा था कि वोट सिर्फ भाजपा को जा रहा है।
हरेकृष्ण डेका ने मंगलवार को कहा कि गुवाहाटी में लचित नगर के एल। पी। स्कूल में मेरा पोलिंग बूथ था और मतदान करने वाला मैं पहला शख्स था। न जाने क्यों मतदान में थोड़ी देरी हुई। जब मैंने वोट दिया तो वीवीपैट ने उस शख्स का नाम नहीं दिखाया जिसके सामने मैंने बटन दबाई थी। मुझे वहां पर किसी और शख्स का नाम दिखा। मैंने बूथ पर मौजूद मतदान अधिकारियों को इसके बारे में बताया। इस पर उन्होंने मुझसे कहा कि मैं इसकी शिकायत दर्ज करा सकता हूं। मतदान अधिकारियों में मुझे बताया कि वो मुझे एक रसीद देंगे जिसके लिए मुझे 2 रुपये देने होंगे। इसके बाद मामले की जांच की जाएगी।
उन्होंने कहा कि तदान अधिकारियों ने उनसे ये भी कहा कि अगर उनकी शिकायत गलत पाई गई तो उन्हें 6 महीने की सजा हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि मैं कोई रिस्क नहीं लेना चाहता था। क्योंकि मुझे नहीं पता कि इसकी कैसे जांच की जाती।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…