Categories: Politics

बाहुबली अतीक अहमद का कल होगा वाराणसी से नामांकन, अतीक की पत्नी ने पीसी कर दिया जानकारी

तारिक खान

प्रयागराज. इलाहाबाद के बाहुबली नेता अतीक अहमद वाराणसी से लोक सभा का चुनाव निर्दलीय लड़ेंगे. अतीक अहमद की पत्नी शाईस्ता परवीन ने एक प्रेस कांफ्रेंस करके उनके वाराणसी से चुनाव लड़ने की पुष्टि की है.

उनका कहना है कि कोई भी पार्टी अल्पसंख्यको को बढ़ावा नही दे रही इसलिए ये फैसला लिया गया.  वो मोदी को टक्कर देने के लिए वाराणसी से चुनाव लड़ रहे. इस मौके पर उनकी पत्नी ने सभी पार्टी से अतीक का समर्थन करने की भी अपील की है, अतीक अहमद ने कोर्ट से चुनाव लड़ने और प्रचार के लिए ज़मानत की अर्जी दाखिल की है. जिस पर सुनवाई कल होगी..

pnn24.in

Recent Posts