सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। देर रात्रि गश्त के दौरान ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने लूट का प्रयास करते 3 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से असलाह व घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल बरामद कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे एसएचओ सुभाष सिंह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि कुछ सन्दिग्ध युवक सोनिया बिहार पुस्ते पर जैन कॉलोनी कट के पास लूट के इरादे से कार रुकवाने का प्रयास कर रहे है। उसी समय दो बाइक पर सवार तीनो संदिग्धों को पुलिस ने दबौच लिया। जिनके कब्जे से तलाशी के दौरान घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल , एक तमंचा 315 मय एक जिंदा कारतूस , एक तमंचा 12 बोर मय दो जिंदा कारतूस व एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। उक्त तीनों अभियुक्तो की पहिचान मोहित चौधरी ,गौतम शर्मा व अनुज त्यागी के रूप में हुई।उन्होंने बताया कि अभियुक्त गौतम शर्मा पिछले 7-8 महीने से ईडीएम मॉल आनन्द बिहार में काम करता है।इससे पहले वह करावल नगर के इम्पोर्टइड चॉकलेट व्यवसायी पंकज अग्रवाल के यहाँ कार्य करता था।
पंकज अग्रवाल रोजाना 3-4 लाख रुपये क्रय विक्रय के लेकर डीएलएफ थाना लोनी अपने घर आता है।जिस सम्बन्ध में गौतम शर्मा को जानकारी थी। गौतम शर्मा ने इस बात का जिक्र मोहित चौधरी से किया। जिसने अनुज त्यागी के साथ मिलकर व्यवसायी पंकज अग्रवाल को लूटने की योजना बनाई। मगर गनीमत रही कि पंकज अग्रवाल नही आ पाया ,जिससे उसके साथ घटना नही हो पाई। उसके बाद उक्त तीनों लोग सुबह स्विप्ट गाड़ी सवार को लूट के इरादे से रोकने का प्रयास कर रहे थे ,तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। उन्होंने बताया कि तीनों अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…