हरमेश भाटिया
रामपुर जनपद में महिला कल्याण उत्थान सेवा समिति ने जिला अस्पताल के गेट पर भीषण गर्मी के चलते समाज सेवा को जिंदाबाद करते हुए पिलाया ठंडा पानी जिला अस्पताल के मरीजों ने अपने तीमारदारों से मंगाया पानी क्योंकि जिला अस्पताल में ठंडे पानी की व्यवस्था नहीं है लेकिन अस्पताल प्रशासन मरीजों और उनके परिवार वालों की किसी भी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है जिसकी जीती जागती मिसाल आई सामने आई है आखिर अस्पताल प्रशासन कब सबक लेगा या फिर अपनी जेब भरते नजर आएगा अगर अस्पताल प्रशासन चाहे तो इस भीषण गर्मी में ठंडे पानी की व्यवस्था करा सकता है लेकिन इस और अस्पताल प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है स्टाफ के पास और ऑफिस में बैठे बाबूजी के पास ठंडे पानी की व्यवस्था है उनको भला मरीजों और तीमारदारों की क्या चिंता होगी इस भीषण गर्मी में समाज सेवा के लोग बढ़-चढ़कर कदम उठा रहे हैं लेकिन अस्पताल प्रशासन का पता नहीं कौन सा दिल है या यह कहें कि दिल नहीं पत्थर है जो किसी भी बात को गंभीरता से नहीं ले रहा है
सरकार ने नियुक्त किया था कि यह जनता की समस्या का समाधान करेंगे अब तो ऐसा लग रहा है कि यह तो जनता की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ाते नजर आ रहे हैं महिला कल्याण उत्थान सेवा समिति की कोषाध्यक्ष विनीता ने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है और सब लोगों को इस सेवा मे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए इस मौके पर निशा रस्तोगी,किरण लता,अनामिका, कामिनी गुप्ता,पूनम अग्रवाल, जुबेर,रजत खान,शावेज उर्फ भूरा डम आदि समिति के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…