सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। मैन बाजार में दबंगों ने की सफाई कर्मियों से मारपीट। घायल अवस्था में पीड़ित को एमएमजी अस्पताल किया रेफर। परिजनों ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज। आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से दूर। प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित (19 वर्ष) निवासी बागपत, नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मी के पद पर कार्य करता है। शुक्रवार रात रोहित अन्य सफाई कर्मियों के साथ मैन बाजार लोनी में सफाई कर रहा था। तभी वहां खड़े तीन युवकों ने उससे गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। रोहित के ऐतराज करने पर तीनों ने उससे मारपीट की और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। मारपीट के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए। सहकर्मियों ने रोहित को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल को रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं घटना को लेकर सफाई कर्मियों में भय व्याप्त है। सफाई कर्मी मैन बाजार में सफाई करने को तैयार नहीं है। दूसरी ओर तीन दिन बीत जाने पर भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हो सकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…